देश-विदेश
ईरान ने इजराइल की ओर से हमले करने के मामले में छह कैदियों को फांसी पर लटकाया

ईरान ने देश के तेल समृद्ध दक्षिण-पश्चिम में इजराइल की ओर से हमले करने के मामले में मृत्युदंड पाने वाले छह कैदियों पर फांसी दे दी।

ईरान ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ईरान में कैदियों को फांसी दिए जाने की कार्रवाई तेज हो गई है।
ऐसा माना जा रहा है कि जून में 12 दिनों तक चले ईरान-इजराइल युद्ध के बाद दी गई फांसी की संख्या पिछले कई दशकों में सबसे अधिक है।



