delhi

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से 1.4 डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत था। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 से 100 को संतोषजनक , 101 से 200 को मध्यम , 201 से 300 को खराब , 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button