delhi

दिल्ली एनकाउंटर: गोल्डी बराड़ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, टारगेट पर थे कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी

दिल्ली के जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर आज सुबह स्पेशल सेल की टीम ने एक मुठभेड़ के बाद रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़-वीरेंदर चारण संगठित गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक, कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी इन शूटरों के निशाने पर थे.

ट्रिपल मर्डर केस में फरार था शूटर

गिरफ्तार अपराधियों के नाम राहुल (पानीपत, हरियाणा) और साहिल (भिवानी, हरियाणा) हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, घायल अपराधी राहुल दिसंबर 2024 में यमुनानगर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में शामिल था और पहचान न होने के कारण फरार चल रहा था.

जानकारी के अनुसार, ये दोनों अपराधी पिछले कुछ दिनों से, विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़-वीरेंदर चारण के इशारों पर, एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की हत्या की कोशिश में लगे हुए थे. ये मुंबई और बैंगलोर में अपने टारगेट की रेकी भी कर चुके थे.

दोनों घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटनास्थल पर उनके पास से हथियार और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मुनव्वर फारूकी इस हत्या की साजिश में टारगेट पर थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई के चलते शूटरों की साजिश नाकाम हो गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button