uttar pradesh

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा का गरबा में जलवा, एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग

महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा अब स्टार बन चुकी हैं। अब लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों वायरल हो रही वीडियो में देखने को मिला।

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बैक टू बैक कई वीडियोज शेयर की हैं। वीडियो देख ऐसा लग रहा है जैसे वो डांडिया नाइट्स की हो। गौरतलब है कि नवरात्री के मौके पर जगह-जगह डांडिया नाइट और गरबा के आयोजन हुए।

एक झलक पाने को उमड़ा हुजूम

इसी कड़ी में मोनालिसा भी किसी कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहां उन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग उनसे हाथ मिलाने, उनके साथ सेल्फी लेने और गरबा खेलने के लिए उत्सुक दिखे। इस दौरान मोनालिसा ने उन्हें निराश नहीं किया और उनके साथ खूब गरबा खेला। खुद से मिलने के लिए लोगों में उत्सुकता देख मोनालिसा के चेहरे पर खुशी खिल उठी, जो देखने लायक रही।

मोनालिसा को देखने जुटी भीड़ का पहले ही अंदाजा लगा लिया गया है। ऐसे में मौर्चा संभालने के लिए पहले ही बंदोबस्त किए गए थे। अब मोनालिसा की यही तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर छाए हुए हैं।

मोनालिसा की कैसे पलटी किस्मत?

मोनालिसा महाकुंभ 2025 में माला बेचकर चर्चा में आई थीं। उनकी कत्थई आंखों ने हर किसी का ध्यान खींचा। महाकुंभ पहुंचे लोगों ने उनकी रील और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए। इस दौरान उन्हें लेकर काफी कंट्रोवर्सी भी हुई।

बॉलीवुड के बाद मिली साउथ फिल्म

हालांकि इंटरनेट सेंसेशन बनने के बाद रातोंरात उनकी किस्मत चमकी। निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें अपकमिंग फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ ऑफर किया।

इसके अलावा उन्होंने मलयालम सिनेमा भी एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। मोनालिसा ‘नागम्मा’ नाम की फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर कैलाश लीड रोल में होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button