Punjab

अभी तक नहीं आया होश, MRI कर पाना भी… CM मान ने दिया पंजाबी सिंगर Rajvir Jawanda का हेल्थ अपडेट; बोले- हालत गंभीर

पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा का बाइक एक्सीडेंट के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 28 सितंबर 2025 को सिंगर का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने उनके परिवार से भी मुलाकात की। बाद में मीडिया से बातचीत में सीएम मान ने राजवीर का हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

सीएम मान ने बताया कि सड़क हादसे के बाद से ही उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत अब पहले से बेहतर है। उन्होंने आगे कहा कि जब राजवीर को अस्पताल लाया गया था, तब उनका दिल और अन्य अंग ठीक से काम नहीं कर रहे थे।

राजवीर जवांदा से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम भगवंत मान

सीएम भगवंत मान ने आगे बताया कि राजवीर जवांदा को अभी भी होश नहीं आया है। वो सिर की चोटों से धीरे-धीरे उबर रहे हैं लेकिन बाकी एक्सपर्ट डॉक्टरों से भी सलाह ली जा रही है। सीएम मान ने खुलासा किया कि कल उनकी हालत इतनी अच्छी नहीं थी कि उन्हें MRI के लिए ले जाया जा सके।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि जब राजवीर को 27 सितंबर 2025 को अस्पताल लाया गया था, तो इमरजेंसी और न्यूरोसर्जरी टीमों ने उन पर तुरंत ध्यान दिया। उन्होंने आगे बताया कि उनका अच्छे से टेस्ट किया गया और फिलहाल उन्हें एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

राजवीर जवांदा का शिमला में हुआ रोड एक्सीडेंट

मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा अपने दोस्तों के साथ शिमला जा रहे थे, जब बद्दी में उनका एक गंभीर एक्सीडेंट हो गया। राजवीर 1300 सीसी की मोटरसाइकिल चला रहे थे जब ये हादसा हुआ। खबरों के मुताबिक, सिंगर के सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में काफी चोटें आई हैं। फिलहाल उनका मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह दुर्घटना 27 सितंबर, 2025 को दोपहर लगभग 1:45 बजे हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button