Bihar

भाजपा नेता अनिल सिंह पर जानलेवा हमला: गाड़ी से टक्कर, लाठियों से हमला

बिहार चुनाव से ठीक पहले नवादा जिले में भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर और पूर्व विधायक अनिल सिंह पर जानलेवा हमला हुआ। सिंह एक श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी हिसुआ-राजगीर रोड पर नारदीगंज के पास बदमाशों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और टक्कर मार दी।

गाड़ी रोकी और किया हमला
इस बीच, गाड़ी रुकने पर दर्जनों हमलावर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। सिंह और उनके साथी जैसे-तैसे गाड़ी में वापस बैठे और जान बचाकर भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हवा में गोली चलने की आवाज भी सुनाई दी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

पूर्व विधायक का गंभीर आरोप
इस घटना के बाद अनिल सिंह ने कहा, “यह मेरी हत्या की साजिश थी। अगर हम लोग कुछ देर भी रुकते तो अनहोनी तय थी।” उन्होंने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही पार्टी नेतृत्व से सुरक्षा देने की अपील भी की।

सियासी हलचल तेज
इस बीच, घटना से पूरे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। चुनावी मौसम में हुए इस हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों से कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button