Health
सिर्फ सेहत ही नहीं… चेहरे के लिए भी बेहद फायदेमंद है गिलोय, इस तरह की स्किन प्रॉब्लम्स को करता है दूर

- चेहरे पर चमक और निखार पाने के लिए गिलोय को दूध के साथ मिलाकर इस्तेमाल करना एक बेहतरीन उपाय है। दूध त्वचा को पोषण देता है, जबकि गिलोय गंदगी को साफ करती है।
सबसे पहले गिलोय का 1 चम्मच पाउडर लें। - इसमें धीरे-धीरे कच्चा दूध मिलाएं ताकि एक चिकना और गाढ़ा पेस्ट बन जाए। इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं।
इसे 20 से 30 मिनट तक सूखने दें। - सूखने के बाद अपने चेहरे को ताजे पानी से धो लें।
- इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार करें।
निखार और ताजगी के लिए गिलोय और गुलाबजल लगाएं
- गुलाबजल त्वचा को ठंडक और ताजगी देता है, वहीं गिलोय रंगत सुधारने में मदद करती है।
- 1 चम्मच गिलोय का पाउडर लें।
- इसमें इतना गुलाबजल मिलाएं कि वह एक आसान फेस पैक के रूप में तैयार हो जाए।
- इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और पूरी तरह सूखने दें।
- हफ्ते में कम से कम 2 बार इस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे टोन में निखार आता है।
मुंहासे और एलर्जी के लिए गिलोय की लकड़ी का पेस्ट बनाएं
- अगर आपको स्किन एलर्जी है औ बार-बार चेहरे पर मुहांसे हो रहे हैं तो आप गिलोय की लकड़ी का पेस्ट बनाएं।
- गिलोय की मुलायम लकड़ी या तने का एक टुकड़ा लें।
- इस पेस्ट को सीधे चकत्तों, एलर्जी वाली जगह या मुंहासों पर लगाएं।
- इसे सूखने तक लगा रहने दें।
- सूखने के बाद साफ पानी से धो लें।





