uttar pradesh

12 साल के मासूम के साथ दरिंदगी की हद पार; मां के प्रेमी ने किया गंदा काम, फिर प्राइवेट पार्ट का करा दिया ऑपरेशन

यूपी की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक 12 साल के मासूम लड़के के साथ दरिंदगी की हद पार कर दी। आरोपी ने मासूम के साथ न सिर्फ गंदा काम किया, बल्कि जबरन उसके प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन भी करा दिया। ये दरिंदगी मासूम की मां के प्रेमी ने उसके साथ की है।

जानिए पूरा मामला 
ये पूरा मामला लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र का है। यहां पर एक दरिंदे ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के 12 साल के बेटे के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। पीड़ित के पिता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी सआदतगंज में कपड़े की दुकान चलाती थी। वहां आने वाला कपड़े का व्यापारी मंजूर हसन उर्फ सैफी ने उनकी पत्नी को प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके बहकावे में आकर महिला अपने 12 साल के बेटे को लेकर उसके साथ रहने लगी। इसके बाद ही मासूम के साथ दरिंदगी का मामला शुरू हुआ।

हैवानियत से परेशान होकर पिता के पास पहुंचा बेटा 
पीड़ित के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आरोपी उनके बेटे के साथ दरिंदगी करता था। उन्होंने बताया उनके बेटे के साथ आरोपी गंदा काम करता था। वो उसका यौन शोषण कर रहा था। इसी दौरान उसने मासूम के प्राइवेट पार्ट का जबरन ऑपरेशन करा दिया। इस हैवानियत से परेशान होकर बच्चा किसी तरह अपने पापा के पास चला गया और सारी बात बताई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित पिता ने तुरंत ठाकुरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button