uttar pradesh

शादी का झांसा या झूठा फंसाया? 10 दिन जेल काटकर बाहर आए हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार, कोर्ट ने ऐसा क्या देखा जो मिल गई जमानत?

हरियाणवी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता उत्तर कुमार को यौन शोषण के एक मामले में गाजियाबाद की एससी/एसटी विशेष अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें करीब 10 दिन जेल में बिताने के बाद जमानत दे दी है।

कोर्ट का फैसला
मिली जानकारी के मुताबिक, अदालत ने अपने फैसले में कहा कि उत्तर कुमार को 2 लाख रुपए का व्यक्तिगत मुचलका और 2 जमानतदारों से भी इतनी ही राशि की जमानत देने पर रिहा किया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि वह इस समय प्रकरण के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं कर रही, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए जमानत देना उचित है।

क्या है पूरा मामला?
एक महिला ने उत्तर कुमार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने शादी और करियर में मदद का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

क्या कहा बचाव पक्ष ने?
उत्तर कुमार के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि उत्तर कुमार की उम्र 55 साल है, वे विवाहित हैं और दो बच्चों के पिता हैं। उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने जांच में पूरा सहयोग दिया। पीड़िता बालिग है और फिल्म इंडस्ट्री में अनुभवी है। उसे पहले से पता था कि उत्तर कुमार शादीशुदा हैं। एफआईआर दर्ज करने में लगभग 2 साल की देरी हुई, जिसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया।

अभियोजन पक्ष का पक्ष
सरकारी वकील ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि यह मामला गंभीर है। अभी जांच जारी है। जमानत मिलने से सबूतों पर असर पड़ सकता है।

कोर्ट ने क्या कहा?
कोर्ट ने कहा कि मामले की प्रारंभिक जांच में इसे झूठा पाते हुए अंतिम रिपोर्ट भी भेजी गई थी। परिस्थितियों को देखते हुए जमानत देना सही रहेगा। लेकिन कोर्ट ने साफ किया कि यह फैसला केवल जमानत के लिए है, इसका मतलब यह नहीं कि आरोपी दोषी या निर्दोष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button