uttar pradesh
आज होगी कैबिनेट की बैठक, नगर निकायों में 3000 पदों पर भर्ती के तय होंगे मानक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है। निकायों में कैडर पुनर्गठन के बाद बढ़े 3000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए मानक तय करने संबंधी प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

बैठक के बाद सीएम मंत्री समूह की भी बैठक करेंगे। नगर विकास विभाग ने कैडर पुनर्गठन किया था। इसमें निकायों में केंद्रीयत सेवा के पदों की संख्या 3085 से बढ़कर करीब 6600 की गई है। इन पदों को भरने के लिए नीति नहीं तय हो पाई थी।




