देश-विदेश

नेपाल से भारत के लिए आई बुरी खबर, हाई अलर्ट पर यूपी!

नेपाल में भले ही आंदोलन से भड़की हिंसा शांत हो गई है। लेकिन अब पूरे देश के आगे एक नई मुसीबत आन पड़ी है। इस आफत ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है। आपको बता दें कि नेपाल में भारी बारिश के चलते बाढ़ ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। इस बाढ़ ने भारत के कई इलाकों में खतरा बढ़ा दिया है। जिसे लेकर नेपाल से सटे यूपी के जिलों में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। दरअसल, नेपाल में हो रही भारी बारिश का असर हमारी नदियों पर देखने को मिल रहा है। खासकर राप्ती और रोहिन नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। राप्ती नदी का जल सत्र 36 घंटे में एक मीटर और रोहिन का 2 मीटर बढ़ा है।

बताया जा रहा हैकि 48 घंटे के अंदर दोनों नदियां खतरे के निशान को पार कर जाएंगी। वहीं सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है। यूपी के महाराजगंज में भी नेपाल में बाढ़ का असर देखने को मिल रहा है। नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जिले में बीते कुछ घंटों में 127-128 मिमी बारिश हुई है, जिसके कारण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इस बारिश के कारण महाव और बघेला नालों के साथ-साथ रोहिन और गंडक नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। उन्होंने प्रशासन और सिंचाई विभाग को अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया है। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहें।

हेल्पलाइन नंबर जारी

अगर किसी नागरिक को कोई आपात स्थिति उत्पन्न होती है, तो वे जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं-

आपदा नियंत्रण कक्ष नंबर: 05523-222162

मोबाइल नंबर: 9628819145, 9621333537

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button