देश

राजस्थान को केंद्र से बड़ी सौगात: NH-248A होगा फोरलेन, यहां बनेंगी नई सड़कें और बायपास

अलवर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव की संयुक्त अध्यक्षता में नई दिल्ली में नितिन गडकरी के आवास पर बैठक हुई। इस दौरान अलवर लोकसभा क्षेत्र में सड़क तंत्र के विस्तार, उसे सुदृढ़ करने व नए निर्माण कार्यों के संबंध में मंथन हुआ। कई कामों को सैद्धांतिक सहमति दी गई।

बैठक के दौरान तय हुआ कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पास अवैध ढाबों, स्टॉल आदि को स्थानीय प्रशासन व पुलिस की मदद हटाया जाएगा। इसके अलावा एनएच 921 के फोरलेन के चौड़ीकरण सहित महुआ, मंडावर, गढ़ी सवाईराम व माचाड़ी में बायपास के कार्य को फिर से शुरू करवाने पर चर्चा हुई। बताया गया कि यह कार्य दिसंबर तक शुरू हो जाएगा

इस दौरान अलवर लोकसभा क्षेत्र की सड़क विकास आवश्यकताओं और प्रस्तावित नए प्रोजेक्ट्स की विस्तृत प्रेजेंटेशन दी गई। मुंडावरा-तालवृक्ष-कुशालगढ़-नटनी का बारा व अलवर (बड़ौदामेव) से आगरा स्पर के तहत कार्य की प्रगति धीमी होने पर केंद्रीय सड़क मंत्री ने एनएचएआई के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर वन मंत्री संजय शर्मा, तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी व रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button