delhi

सिलसिलेवार बम धमाके से दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, एक और संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; हथियार और IED बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने तीन राज्यों में एक साझा ऑपरेशन चलाकर ISIS आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। इस सिलसिले में गुरुवार को दिल्ली से एक और संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। इन आतंकियों ने सिलसिलेवार बम धमाकों से दिल्ली को दहलाने की साजिश बनाई थी, मगर पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया। आतंकी की गिरफ्तारी दिल्ली, मुंबई और झारखंड तीन राज्यों में छापेमारी के दौरान हुई।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को शुरू हुए इस ऑपरेशन में पहले तीन आतंकियों को हिरासत में लिया गया। इनमें से दो, आफताब और सूफियान, मुंबई के रहने वाले हैं और इन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। वहीं, गुरुवार को दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, ISIS का यह मॉड्यूल देश में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा था।

 

अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकी गिरफ्तार

 

दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दो दिल्ली से, एक मध्य प्रदेश से, एक हैदराबाद से और एक रांची से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने IED बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ पुर्जे भी बरामद किए हैं।

 

आतंकियों के ठिकाने से IED बरामद

 

दिल्ली से गिरफ्तार आफताब और सुफियान के मुंबई के ठिकानों से IED बनाने का सामान बरामद हुआ है। दिल्ली से दोनों की गिरफ्तारी के बाद मुंबई में इनके ठिकानों पर भी स्पेशल सेल ने रेड की इस दौरान दोनों के ठिकानों से हथियार और IED बनाने का समान बरामद किया गया। इस ऑपरेशन के तहत अब तक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने कुल 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

 

दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम

 

फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह आतंकी मॉड्यूल केमिकल बम बनाने में माहिर था और दिल्ली में बड़े पैमाने पर हमले की योजना बना रहा था। इस सफल ऑपरेशन ने एक बड़े खतरे को टाल दिया है। पुलिस ने बताया कि इस नेटवर्क के तार कई राज्यों से जुड़े हो सकते हैं, और जांच में और भी अहम खुलासे होने की संभावना है। रांची में भी एक संदिग्ध आतंकवादी, असहर दानिश, गिरफ्तार किया गया है।

 

 झारखंड़ के रांची से भी जुड़ा तार

 

दिल्ली पुलिस, झारखंड ATS, और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी हुई। रांची के लोअर बाजार इलाके में तबारक लॉज से दानिश को पकड़ा गया। बता दें कि रांची पहले भी आतंकियों के नेटवर्क का अड्डा बन चुका है। शहर से पहले भी संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है। आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button