Entertainment

‘जॉली एलएलबी 3’ में कुछ भी गलत नहीं… इलाहाबाद HC ने रिलीज पर रोक लगाने से किया इनकार

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की साथ में एक फिल्‍म जल्‍द आने वाली है। नाम है ‘जॉली एलएलबी 3’। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस फिल्‍म की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज कर दी है। इस फिल्‍म में एक गाना है ‘भाई वकील है’। इसके खिलाफ याचिका दायर की गई थी और फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी। कोर्ट का कहना है कि फिल्‍म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। अब यह फिल्‍म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘जॉली एलएलबी 3’ के गीत ‘भाई वकील है’ को लेकर और फिल्म में न्यायपालिका व कानूनी पेशे को बदनाम करने के आरोप लगाते हुए रिलीज पर रोक लगाने के लिए याचिकाएं दायर की गई थीं। न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा और न्यायमूर्ति बृज राज सिंह की खंडपीठ ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। पीठ की ओर से स्पष्ट तौर पर कहा गया कि उन्हें गाने के बोल या फिल्म के ट्रेलर या टीजर में ऐसा कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला, जिससे कानूनी बिरादरी को बदनाम किया जा सके।

वकीलों की गरिमा कम करने का लगाया आरोप

याचिकाकर्ताओं ने गाने को हटाने, सीबीएफसी प्रमाणन रद्द करने और वकीलों व न्यायपालिका को कथित तौर पर गलत तरीके से दिखाने के लिए निर्माताओं से माफी मांगने का अनुरोध किया था। कहा गया फिल्म के प्रोमो वकीलों की गरिमा को कम करते हैं और छात्रों को इस पेशे में आने से हतोत्साहित करते हैं।

पार्ट 1 और 2 भी हिट थी

‘जॉली एलएलबी 3’ के निर्देशक सुभाष कपूर हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला और हुमा कुरैशी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके पहले दो पार्ट आ चुके हैं जो बड़े हिट साबित हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button