साजिद और सूफिया की बेपनाह मोहब्बत 77 दिनों में खत्म, एक ही दुपट्टे से फांसी लगा दोनों ने की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया इलाके में मंगलवार रात एक एक दुपट्टे से लटक कर पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया। हैरान की बात यह है कि दंपत्ति की महज 77 दिन यानि ढाई महीने पहले ही लव मैरिज की थी, दोनों के परिवार इस निकाह से बेहद खुश थे। सोचने वाली बात ये है कि खुदकुशी से पहले दोनों ने शॉपिंग की, चाट-पकौड़े खाए। घर आकर सबसे बातचीत भी की। लेकिन अब खौफनाक कदम से हर कोई शॉक्ड है कि आखिर दोनों को ऐसी कौन सी बात सता रही थी जो एक साथ मरने का फैसला कर लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे और आसपास के इलाके को सील कर दिया। दोनों की लाश को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मछरिया इलाके में रहने वाला मोहम्मद साजिद (22) ऑटो चालक था। मंगलवार को उसने अपनी पत्नी सूफिया (20) के साथ कमरे के अंदर सुसाइड कर लिया। बहन सबा ने बताया-भाई साजिद दोपहर करीब 12 बजे भाभी के साथ बाजार गए थे। वो दोनों काफी खुश थे। इसके बाद दोपहर ढाई बजे करीब दोनों घर पर आए। हम लोगों से अच्छे से बातचीत की।

फिर दोनों अपने कमरे में चले गए। शाम करीब 3 बजे जब हम चाय पीने के लिए बुलाने गए, तो कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद दोबारा गए तो शव कमरे के दरवाजे की चौखट से लटक रहा था। दोनों ने एक दुपट्टे से फांसी लगा ली थी। इसके बाद मैंने शोर मचाकर घरवालों और मोहल्लेवालों को बुलाया। इसके बाद पुलिस भी घर आई।

बकरीद के दिन दोनों का हुआ था निकाह
साजिद और सोफिया एक दूसरे को पसंद करते थे, दोनों ने मोहब्बत ने जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया था। ढाई महीने पहले जून में बकरीद के दिन उन्होंने निकाह किया था। दोनों के परिवार की भी रजामंदी थी, यह निकाह से किसी को कोई गुरेज नहीं था। शादी के बाद सभी खुश थे। साजिद अपने छह भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। वहीं सोफिया अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।



