Ghaziabad

गाजियाबाद में सिपाही सौरभ हत्याकांड, पुलिस ने 23 आरोपियों पर लगाया गैंगस्टर, संपत्तियों की जांच हुई शुरू

गाजियाबाद के नाहल गांव में बीती 26 मई को हिस्ट्रीशीटर कादिर की तलाश में गई नोएडा फेस-3 थाना पुलिस टीम पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया था और फायरिंग कर दी थी। इस फायरिंग में नोएडा पुलिस के सिपाही सौरभ की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसी मालले में गाजियाबाद पुलिस ने अब मुख्य आरोपी कादिर सहित 23 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति की जांच भी शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

26 मई की थी घटना

बता दें कि गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित नाहल गांव निवासी कादिर की तलाश में बीती 26 मई की रात नोएडा फेस-3 थाना पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस टीम आरोपी कादिर को पकड़कर ले जा रही थी। इस दौरान कादिर के साथियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था। जिसका फायदा उठाकर आरोपी कादिर फरार हो गया। आरोप है कि इसके बाद कादिर ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। इसी फायरिंग में सिपाही सौरभ गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में मसूरी थाना पुलिस ने 24 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

इन आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

इस मामले में अब मसूरी थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर मुख्य आरोपी कादिर सहित 23 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा इन 23 आरोपियों की पुलिस ने संपत्तियों की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कादिर, अब्दुल सलाम, मुरसलीम, खालिक, मुसाहिद, नन्नू, दानिश, इमरान, महताब, अब्दुल रहमान, हसीन, जावेद, मुरसलीन, इनाम, महताब, जावेद, आबिद, आमिर, मेहराज, खुर्शेद, राहत, साजिद, कमरे आलम के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button