uttar pradesh

भाजपा-चुनाव आयोग-अधिकारी की तिकड़ी डाल रही है वोटों की डकैती: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर चुनाव आयोग, भाजपा और अधिकारियों पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को कहा कि भाजपा-चुनाव आयोग-अधिकारी’ की ‘घपला तिकड़ी’ मिलकर ‘वोट-डकैती’ कर रहे हैं। यादव ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा ‘‘ भाजपा-चुनाव आयोग-अधिकारी’ की ‘घपला तिकड़ी’ मिलकर ‘वोट-डकैती’ कर रही है। दरअसल ये वो तीन तिगाड़ा है, जिनकी साठगांठ ने देश का वर्तमान-भविष्य बिगाड़ा है।”

‘भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर वोटों की डकैती की’
गौरतलब है कि अखिलेश यादव लगातार भाजपा और चुनाव आयोग पर हर दिन वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर वोटों की डकैती की है। उपचुनाव में भी वोटों की डकैती हुई है। भाजपा गरीबों का वोट कटवा रही है। समाजवादी पार्टी ने 2022 में गलत तरीके से काटे गए वोटों को लेकर आवाज उठायी तो चुनाव आयोग ने नोटिस भेज दिया था।

‘सपा के पास हर एफिडेविट की रसीद है’
समाजवादी पार्टी ने वोटर लिस्ट से डिलीट किए गए 18 हजार वोटरों की सूची शपथ पत्र के साथ चुनाव आयोग को भेजी थी। लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कारर्वाई नहीं की। जब वोट चोरी और वोट काटने का मामला उठा तो मुख्य चुनाव आयोग ने कह दिया कि कोई एफिडेविट नहीं मिला। सपा के पास हर एफिडेविट की रसीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button