गया में PM मोदी की ‘महा-सौगात’, 1200 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। निर्वाचन आयोग कभी भी चुनावी की घोषणा कर सकता है। बिहार में सितायत भी अपने जोरो पर है। राहुल गांधी लगातार भाजपा पर हमलावर है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अगस्त को गयाजी जिले का दौरा करेंगे और कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे तथा एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गंगा नदी पर बने बिहार के पहले छह लेन वाले पुल और लगभग 1,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। चौधरी ने सोशल मीडिया मंच पर कहा, ‘‘मैं आप सभी से देश के सबसे लोकप्रिय नेता मोदी जी को सुनने के लिए गयाजी आने का आग्रह करता हूं।’’ मोदी अप्रैल से बिहार में मोतिहारी, सीवान, मधुबनी और पटना का दौरा कर चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव इस साल के आखिर में होने हैं।

विकास की सौगात लेकर फिर बिहार आ रहे हैं मोदी जी!
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी 22 अगस्त को गया जी और बेगूसराय के सिमरिया की पावन धरती पर आ रहे हैं। बिहार के पहले 6 लेन गंगा-ब्रिज और साथ ही करीब 1200 करोड़ रूपए की विकास योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे।… pic.twitter.com/pQFMjIhcBC
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) August 20, 2025



