delhi

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को युवक ने मारा थप्पड़, बीजेपी ने जताई कड़ी नाराज़गी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई के दौरान हमले की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद एक युवक ने अचानक मंच पर चढ़कर मुख्यमंत्री को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को वहीं पर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

BJP ने जताई नाराज़गी
इस घटना को लेकर दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। सचदेवा ने इस पूरे प्रकरण की जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने घटना को ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं। उन पर इस तरह का हमला न सिर्फ लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि महिला सुरक्षा की स्थिति कितनी कमजोर है। जब मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम महिलाएं कैसे सुरक्षित रह सकती हैं? उन्होंने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह घटना प्रशासन और पुलिस की बड़ी विफलता को उजागर करती है।

जनता में दहशत, सुरक्षा पर सवाल
इस घटना के बाद आम लोगों और अधिकारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। वहीं, यह भी सवाल उठ रहा है कि कैसे आरोपी व्यक्ति जनसुनवाई के नाम पर इतनी आसानी से मुख्यमंत्री के करीब पहुंच गया।

आरोपी से पूछताछ जारी
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह किसी व्यक्तिगत समस्या को लेकर जनसुनवाई में आया था, लेकिन उसका व्यवहार अचानक आक्रामक हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button