delhi

DDA Scheme: दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर: अब घर खरीदने का सपना होगा सच, इस नई स्कीम से ऐसे उठाएं लाभ

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने अपनी नई प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 की घोषणा की है। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर लॉन्च की गई इस स्कीम में दिल्ली के कई प्रीमियम इलाकों में रेडी-टू-मूव फ्लैट्स उपलब्ध होंगे जिन्हें आप ई-ऑक्शन के जरिए खरीद सकते हैं।

किन इलाकों में मिलेंगे फ्लैट?

डीडीए की इस योजना में वसंत कुंज, जसोला, रोहिणी, द्वारका और पीतमपुरा जैसे पॉश इलाकों के साथ-साथ जहांगीरपुरी, नंद नगरी, अशोक विहार और शालीमार बाग में भी फ्लैट उपलब्ध हैं। इस स्कीम में कुल 250 फ्लैट बेचे जाएंगे जिनमें सभी कैटेगरी के घर शामिल हैं।

कौन से फ्लैट होंगे उपलब्ध?

➤ उच्च आय वर्ग (HIG): वसंत कुंज, द्वारका और जसोला में 39 फ्लैट उपलब्ध होंगे।

➤ मध्यम आय वर्ग (MIG): जहांगीरपुरी, द्वारका, नंद नगरी और पीतमपुरा में 48 फ्लैट उपलब्ध होंगे।

➤ निम्न आय वर्ग (LIG): रोहिणी में 22 फ्लैट उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा इस स्कीम में कार और स्कूटर गैरेज भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं जो दिल्ली के कुछ सबसे प्रमुख इलाकों में मिलेंगे।

क्या होगी कीमत?

फ्लैट्स की कीमतें कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग होंगी:

➤ HIG फ्लैट: इनकी कीमत ₹1.64 करोड़ से ₹2.54 करोड़ के बीच हो सकती है।

➤ MIG फ्लैट: इनकी कीमत ₹60 लाख से ₹1.5 करोड़ के बीच होगी।

➤ LIG फ्लैट: ये फ्लैट ₹39 लाख से ₹54 लाख की रेंज में उपलब्ध होंगे।

यह स्कीम 26 अगस्त को लॉन्च होने जा रही है। आप अधिक जानकारी के लिए डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट ‘eservices.dda.org.in’ पर जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button