delhi

दिल्ली में सांसद की चेन छीनने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, आभूषण बरामद

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में तमिलनाडु की सांसद आर. सुधा की चेन छीनने की घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में तमिलनाडु की सांसद आर. सुधा की चेन छीनने की घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद सुधा सोमवार को तमिलनाडु भवन के पास सुबह की सैर पर निकली थीं, तभी एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उनकी सोने की चेन छीन ली थी और इस दौरान उनके कपड़े भी फट गए थे। इस घटना में सांसद को मामूली चोट आई थी।

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सांसद की चेन छीनने का मामला सुलझ गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और चेन बरामद कर ली गई है।

शेष जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button