देश

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली के RML अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी पूर्व गवर्नर के एक्स हैंडल से ही दी गई है। इसमें लिखा गया कि ‘पूर्व गवर्नर चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी नहीं रहे।’ पिछले कुछ समय से उन्हें ICU में रखा गया था। उस दौरान उनकी मौत की अफवाहें भी सामने आई थीं।

मई से थे अस्पताल में भर्ती

सत्यपाल मलिक का पिछले कई महीनों से इलाज जारी था। इसकी जानकारी उनके एक्स हैंडल पर समय-समय पर दी जाती रही है। उसी दौरान बताया गया कि उनको किडनी की समस्या है, जिसके चलते ICU में भर्ती कराया गया था। सत्यपाल मलिक की इस बीच में कई बार हालत बिगड़ी थी। साथ ही उनके निधन की अफवाहें भी सामने आईं। इसके लिए मलिक की तरफ से कहा गया कि इस तरह की कोई भी झूठी खबर न फैलाई जाए।

कौन थे सत्यपाल मलिक?

सत्यपाल मलिक अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। वह 2018 से 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे। उनका निधन ऐसे दिन हुआ, जब देश में आर्टिकल 370 हटाए जाने की 6ठीं सालगिरह मनाई जा रही है। जब जम्मू-कश्मीर दो केंद्र शासित प्रदेशों में बंट गया, तब उनको गोवा का 18वां राज्यपाल बना दिया गया।

इसके बाद 2022 तक उन्होंने मेघालय के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक किताब पर भी लिख रहे थे, जिसको लेकर उन्होंने कहा था कि छापे के डर से उन्होंने इससे जुड़े डॉक्यूमेंट्स को छुपा दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button