Bihar

CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, शिक्षकों के लिए लागू होगी डोमिसाइल पॉलिसी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि प्रदेश के सरकारी शिक्षकों के लिए डोमिसाइल पॉलिसी लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने X हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रही है। बिहार की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि अब एक बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों (डोमिसाइल) को प्राथमिकता देने के लिए शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है, जो TRE-4 से ही लागू किया जाएगा। वर्ष 2025 में TRE-4 और वर्ष 2026 में TRE-5 आयोजित होगा। TRE-5 से पहले STET कराने का भी निर्देश दिया गया है। इसलिए नौजवान STET की तैयारी में अभी से जुट जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button