Manipur

मणिपुर में 8 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने विभिन्न जिलों से चार प्रतिबंधित संगठनों के आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने विभिन्न जिलों से चार प्रतिबंधित संगठनों के आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि सभी गिरफ्तारियां रविवार को की गयीं।

सुरक्षाबलों ने इंफाल पश्चिम एवं पूर्व तथा बिष्णुपुर जिलों में विभिन्न स्थानों से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के पांच सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि ये सभी वसूली, गोलीबारी, अपहरण और हथियार एवं गोला-बारूद रखने में शामिल थे। उनकी पहचान एम प्रेमकुमार सिंह (28), यमबेम शीतल सिंह (39), सोरोखाइबाम इनाओटन सिंह (38), खोंगबंताबम इनाओचा देवी (52) और ओइनम नाओबा सिंह (18) के रूप में हुई है।

उनके पास से 9एमएम की एक पिस्तौल के साथ मैगजीन और कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले के हाओबाम मारक में केसीपी (ताइबांगनबा) संगठन के एक सक्रिय कार्यकर्ता को उसके घर से गिरफ्तार किया।

उग्रवादी की पहचान हेइसनम बोबो सिंह (37) के रूप में हुई है। वह वसूली, पैसों और इंफाल घाटी के विद्यालयों से वसूली करने में शामिल था।

प्रतिबंधित पीआरईपीएके के एक सक्रिय सदस्य को भी इंफाल पूर्वी जिले के इथाम थोंगखोंग से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान सोरोखाइबाम रोहित मेइती (24) के रूप में हुई है।

सुरक्षाबलों ने इंफाल पूर्वी जिले के लामलाई चिंगखू में प्रतिबंधित केसीपी (नोयोन) संगठन के एक सक्रिय कार्यकर्ता को उसके आवास के पास स्थित एक खेत से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान नेपराम हरि मैइती (19) के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button