देश

शर्मनाक हरकत: बस में महिला के साथ आकर बैठा शख्स, उतारने लगा कपड़े और फिर सरेआम किया ये गंदा काम…

केरल के कोल्लम जिले में एक महिला यात्री के साथ सार्वजनिक परिवहन में शर्मनाक घटना सामने आई है। कोट्टियम से कोल्लम जा रही एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने बस में उसके पास बैठकर अश्लील हरकतें कीं। मामला उस समय गंभीर हो गया जब आरोपी ने महिला की चेतावनी के बावजूद अपने कपड़े उतारकर हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया।

महिला ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और कोल्लम ईस्ट पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान कोल्लम के म्यलक्कड़ निवासी 43 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। उसे इथिक्कारा पुल के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।

पीड़ित महिला ने बताया कि बस में उस समय भारी भीड़ थी और आरोपी उसकी बगल वाली सीट पर बैठा था। वहीं, बस में मौजूद तीन अन्य महिलाओं ने भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे महिलाएं आज भी सार्वजनिक यातायात में असहज महसूस करती हैं।

देशभर के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं। यह किस्त अगस्त के पहले हफ्ते में किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button