देश-विदेश

निमिषा प्रिया मामले में नया मोड़, तलाल अब्दो महदी के परिवार का सामने आया बयान

यमन में फांसी की सजा पाई निमिषा प्रिया मामले में नया मोड़ सामने आया है। निमिषा को 16 जुलाई को फांसी दी जानी थी, हालांकि तमाम कोशिशों के बाद इसे टाल तो दिया गया लेकिन अब निमिषा प्रिया की फांसी की तारीख टाली गई है ना कि फांसी की सजा!

सभी को उम्मीद थी कि वह तलाल अब्दो महदी के परिवार के परिवार को मना लेंगे और निमिषा प्रिया को फांसी की सजा से बचा लिया जाएगा लेकिन अब तलाल अब्दो महदी के परिवार का बयान सामने आया है। परिवार का कहना है कि उन्हें फांसी की सजा से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।

तलाल अब्दो महदी के परिवार की तरफ से कहा गया है कि सुलह की कोशिश हुई लेकिन हमारा मकसद साफ है। हम Qisas (जैसे को तैसा बदला) के तहत ईश्वर के कानून को लागू करने पर डटे हुए हैं और कुछ नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button