delhi

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में कांवड़ मार्ग पर कांच के टुकड़े मिलने पर FIR

दिल्ली पुलिस ने शाहदरा के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) और झिलमिल कॉलोनी इलाके में सड़कों पर टूटे हुए कांच के टुकड़े बिखरे पाए जाने के बाद मामला दर्ज किया है। ये दोनों इलाके कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित हैं।

दिल्ली पुलिस ने शाहदरा के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) और झिलमिल कॉलोनी इलाके में सड़कों पर टूटे हुए कांच के टुकड़े बिखरे पाए जाने के बाद मामला दर्ज किया है। ये दोनों इलाके कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित हैं।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि कांच किसी क्षतिग्रस्त वाहन का था या बदमाशों ने जानबूझकर फेंका था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीमापुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

यह घटना तब प्रकाश में आई, जब दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर यह मामला उठाया। उन्होंने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की और आासन दिया कि कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया और उन्होंने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फ्लाईओवर के आसपास के कांवड़ शिविरों में गश्त की।

शिविरों में से एक में विश्राम कर रहे कांवड़ यात्री रमन ने कहा कि अब तक यात्रा शांतिपूर्ण रही है। रमन ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं अच्छी हैं और हमें कोई समस्या नहीं है। हमने फ्लाईओवर पर कुछ कांच के टुकड़े देखे, लेकिन कई लोग रात में भी सड़कें साफ कर रहे थे।

कपिल मिश्रा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि दिल्ली के शाहदरा में कुछ उपद्रवियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगभग एक किलोमीटर तक कांच के टुकड़े बिखेर दिए। लोक निर्माण विभाग और निगम के कर्मचारी सड़क साफ कर रहे हैं। स्थानीय विधायक संजय गोयल मौके पर मौजूद हैं और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी मामले का संज्ञान लिया है।

सचदेवा ने जताई चिंता

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्वी दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र में कांवड़ियों के लिए बनाये गये विशेष मार्ग पर शीशे के टुकड़े डाले जाने पर चिंता जाहिर की है।

सचदेवा कहा कि विगत रात पूर्वी दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र में कांवड़ियों के लिए बनाए विशेष ट्रैक पर लगभग एक किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में शीशे के टुकड़े पाये गये, जो चिंता का विषय है। दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है और शीघ्र सच्चाई सामने आएगी और ऐसा कुकृत्य करने वाले पकड़े जाएंगे।

उन्होंने कहा कि शीशे के छोटे-बड़े टुकड़ों का इतने लंबे कांवड़ ट्रैक पर डाला जाना साफ दर्शाता है कि यह असामाजिक तत्वों की शांति भंग करने की सोची समझी साजिश है।

उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल एक धर्म विशेष के लोगों के तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे हैं और उनकी इस पर चुप्पी उनकी भूमिका को भी संदिग्ध बना रही है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की रेखा गुप्ता सरकार कांवड़ यात्रियों के प्रवास के लिए पिछले वर्षों से बेहतर व्यवस्था कर रही है।

हर तरफ कांवड़ियों के चलने के लिए विशेष ट्रैक बनाये जा रहे हैं। राह में उनकी यात्रा में असुविधा न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button