Bihar

‘बिहार में महागुंडाराज…’, तेजस्वी यादव ने पोस्टर शेयर कर मोदी-नीतीश पर साधा निशाना

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति सीएम नीतीश कुमार के लिए चिंताजनक है। वहीं विपक्ष उन पर हमला करने का कोई मौका छोड़ नहीं रहा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

उन्होंने पोस्ट में एक पोस्टर भी लगाया है जिसमें पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की फोटो हैं। पोस्टर पर लिखा है सरकार चुप है, अपराधी बेखौफ! वहीं सबसे ऊपर लिखा है गुंडा राज। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है बिहार में महागुंडाराज! गुंडाराज पर पीएम एकदम चुप मौनी मुख्यमंत्री अपराध पर, जाते हरदम छुप! बेचारे अब पीएम-सीएम विपक्ष को, देंगे कैसे दोष, जब भ्रष्ट गुंडे अपराधी और डीके बने इनके बॉस?

बता दें कि बीजेपी और जेडीयू चुनाव में अक्सर लालू यादव के समय में हुए अपराध को जंगलराज की संज्ञा देती है। ऐसे में अब जब बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं तो विपक्ष उसे जंगलराज बता रहा है।

चिराग पासवान ने भी खोला मोर्चा

इससे पहले सुबह भी उन्होंने बढ़ते अपराध को लेकर एक पोस्ट किया था इसमें उन्होंने लिखा कि इतने मर्डर हो रहे हैं कि कोई गिन नहीं सकता। बिहार में इंसानों का जीवन कीड़े-मकोड़ों से भी सस्ता है। बता दें कि बिहार में पिछले 6 महीने में 9 बड़े अपराधियों का मर्डर हो चुका है। ऐसे में नीतीश सरकार पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button