Bihar

मिनटों में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार…मां-बेटे और दादी की दर्दनाक मौत, पिता-बेटी घायल

राजधानी पटना जिले में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पर एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, जबकि दो अन्य घायल हो गए। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के रानीतालाब थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कार पर सवार लोग पांच लोग जा रहे थे। इस दौरान सरैया गांव के समीप नहर रोड पर कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस घटना में कार पर सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को विक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के करिहो गांव निवासी नंदन सिंह की मां निर्मला देवी (52), पत्नी नीतू सिंह (35) और पुत्र अस्तित्व सिंह (10) शामिल है। इस दुर्घटना में नंदन सिंह और उसकी पुत्री सिद्धी सिंह घायल है, जिनका इलाज चल रहा है। कार पर सवार लोग छत्तीसगढ़ से अपने गांव करिहो लौट रहे थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button