uttar pradesh

‘ये लो तमंचा और मार दो उसे…’, पत्नी के कहने पर प्रेमी ने पति के सीने में दाग दी ताबड़तोड़ गोलियां, लव-अफेयर में बना रोड़ा

उत्तर प्रदेश में एक और पत्नी की बेवफाई का घिनौना चहरा सामने आया है। अलीगढ़ में एक पति पत्नी की आशिकी का शिकार बन गया। महिला ने अपने प्रेमी को पिस्टल देकर पति की हत्या करवा दी। हत्या करने के बाद प्रेमी तमंचा लेकर खुद थाने पहुंच गया। अब पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

मनोज ने खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर 
पूरा मामला जिले के थाना बरला क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पत्नी बीना का गांव के ही मनोज के साथ करीब पिछले 8 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर दंपत्ति के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था। इतना ही नहीं गांव वालों ने भी काफी समझाने का प्रयास किया था, लेकिन बीना और मनोज मानने को तैयार नहीं हुए। फिर पत्नी बीना ने प्रेमी मनोज को तमंचा देकर पति को मौत के घाट उतारने को कहा। इसके बाद प्रेमी ने सुरेश के सीने में एक के बाद एक दो गोलियां दाग दी। हत्या के बाद मनोज ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

तफ्तीश में जुटी पुलिस
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि प्रेम-प्रसंग को लेकर चल रहे विवाद के चलते दोनों ने हत्या की पटकथा लिखी थी। महिला ने प्रेमी को तमंचा उपलब्ध करवाया और फिर गुरुवार की रात सुरेश की हत्या कर दी गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर वारदात की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button