uttar pradesh

खुला नाला बना काल! निगल ली 3 साल के मासूम की जिंदगी, 2 JCB मशीनों की कड़ी मशक्कत के बाद निकल सका बच्चा

उत्तर प्रदेश हाथरस जिले में आगरा अलीगढ़ हाईवे के किनारे एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाइवे किनारे तंबू डालकर रह रहे भूभड़िया समाज के एक परिवार का 3 वर्षीय बच्चा गोलू खेलते समय हाईवे किनारे बने खुले नाले में गिर गया। वहां खेल रहे अन्य बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत सासनी कोतवाली पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने दो जेसीबी मशीनों से नाले की खुदाई करवाई। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चा नाले के जाल में फंसा मिला। अस्पताल ले जाते समय बच्चे की मौत हो गई।

भूभाड़िया समाज के परिवार का था बच्चा 
आपको बता दें कि पूरा मामला सासनी कोतवाली क्षेत्र का है। जहां आगरा अलीगढ़ हाइवे पर झोपड़ी डालकर भूभाड़िया समाज के लोग रहते हैं। जोकि लोहे के औजार बनाने का काम भी करते हैं। कल देर शाम उनके बच्चे वहां खेल रहे थे। तभी उन्हीं बच्चों में से एक 3 वर्षीय गोलू अचानक गहरे नाले में गिर गया। जिसकी जानकारी होने पर परिजनों ने उसे निकालने का प्रयास किया और हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो जेसीबी की मदद से नाले की खुदाई कराई करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नाले के जाल में फंसे मासूम बच्चे को बाहर निकाला गया।

बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही 3 वर्षीय गोलू ने दम तोड़ दिया। गोलू अपने चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसके परिवार के लोग झुग्गी-झोपड़ी में रहकर लुहार का काम करते हैं। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हाईवे किनारे पर खुले नाले की वजह से यह हादसा हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button