uttar pradesh

यूपी में कड़े सुरक्षा के बीच होगी कांवड़ यात्रा, 29 हजार 454 CCTV कैमरों से रखी जाएगी चप्पे-चप्पे पर नजर

पवित्र श्रावण मास में होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये है। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिये सभी जिलों के प्रमुखों को निर्देशित किया है। कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मुख्य काँवड़ मार्ग एवं महत्त्वपूर्ण स्थानों पर कुल 29 हजार 454 सीसीटीवी कैमरे, 395 ड्रोन, 1845 जल सेवा केन्द्र, 829 चिकित्सा शिविरों, 1222 पुलिस सहायता केन्द्र/ कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

24 घंटे रखी जाएगी नजर 
कांवड़ यात्रा को सुरक्षित सम्पन्न कराए जाने की जिम्मेदारी 587 राजपत्रित अधिकारी, 2040 निरीक्षक, 13,520 उपनिरीक्षक, 39,965 मुख्य आरक्षी/ आरक्षी, 1,486 महिला उपनिरीक्षक, 8,541 महिला मुख्य आरक्षी/ आरक्षी, 50 कंपनी केन्द्रीय पुलिस बल/ पीएसी एवं 1,424 होमगार्ड्स की होगी। इसके लिए विशेष बलों जैसे आएएफ, क्यूआरटी एवं एंटी टेरर स्क्वाड पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। इस काँवड़ यात्रा मार्गो पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जायेगी, जबकि मुख्यालय स्तर पर भी 24 घंटे नजर रखी जायेगी।

8 सदस्यीय टीम का किया जाएगा गठन 
सोशल मीडिया सेन्टर डीजीपी मुख्यालय में एक आठ सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जो 24 घण्टे सतर्क रहकर कांवड़ यात्रा से सम्बन्धित सोशल मीडिया पर प्राप्त होने वाली सभी इनपुट को सम्बन्धित जिले को प्रेषित कर भ्रामक खबरों का खंडन, अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही एवं तथ्यात्मक जानकारी सोशल मीडिया पर डलवाना सुनिश्चित करेगी। कांवड़ यात्रा 2025 को सकुशल संपन्न कराने की द्दष्टि से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली एवं राजस्थान राज्यों के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिये एक अंतररज्यीय व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसके माध्यम से रियल-टाइम सूचनाओं का आदान-प्रदान, मार्गों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं अन्य आवश्यक सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button