Uttarakhand

हरिद्वार से गंगा जल लेकर घर लौट रही महिला श्रद्धालु की कांवड़ में एक शख्स ने थूका… पुलिस ने किया गिरफ्तार

सावन को भगवान शिव का महीना भी कहा जाता है। भगवान शिव के भक्त इस पवित्र महीने में  कावड़ लेकर चलते हैं लेकिन काफी समय से ये कावड़ यात्रा को लेकर काफी ज्यादा विवाद हो रहे हैं। कावड़ियों को कई बार परेशान किया जाता है और कई बार कुछ कावड़ियों का उग्र व्यव्हार परेशावी बनता है। यात्रा के दौरान कई अप्रिय घटनाओं के होने का संदेह होता है इस लिए सरकार कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम करती हैं। ताजा मामला भी कावड़ियों की परेशान से जुड़ा है।

मुजफ्फरनगर के पुर काजी कस्बे में एक महिला श्रद्धालु की कांवड़ पर थूकने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह कथित घटना सोमवार शाम की है जब महिला हरिद्वार से गंगा जल लेकर घर लौट रही थी और पुरकाजी थाना क्षेत्र में आराम करने के लिए रुकी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) सत्यनारायण प्रजापत ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी उस्मान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और घटना के बाद मौके पर इकट्ठा हुए आक्रोशित तीर्थयात्रियों को शांत किया।

आरोपी के परिवार ने दावा किया कि उस्मान मूक-बधिर है और मानसिक रूप से अस्वस्थ है। प्रजापत ने बताया कि महिला तीर्थयात्री को यात्रा फिर से शुरू करने के लिए हरिद्वार से लाया गया एक नयी कांवड़ उपलब्ध कराई गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और कांवड़ यात्रा के दौरान शांति बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button