सहारनपुर

दानवीर भामाशाह की जयंती पर समाज के गणमान्यजन को किया सम्मानित

सहारनपुर / रविवार को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन सहारनपुर के तत्वाधान में राष्ट्रभक्त, दानवीर भामाशाह के 478 वे जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर समाज के लिए प्रेरणास्रोत समर्पित,दानवीर बहुचर्चित प्रतिभा वैश्य समाज के गौरव सुशील अग्रवाल ( राईस मिल) वाले एवं इंडियन हब्र्स के चेयरमैन सुधाकर अग्रवाल को” दानवीर भामाशाह” सम्मान से सम्मानित किया गया । इस मौके पर जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से हमेशा से कार्य एवं सहयोग करता आया है l समय-समय पर समाज में ऐसे सम्मानित लोग राष्ट्र एवं समाज को अपना सहयोग प्रदान करते हैं ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित करना गर्व एवं गौरव की बात है प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय सदस्य पंकज गर्ग मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, महानगर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, जिला महामंत्री पुनीत सिंघल, जिला कोषाध्यक्ष मास्टर प्रीतम गोयल, चिलकाना अध्यक्ष हिमांशु गर्ग मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button