Noida

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, कलश यात्रा के दौरान लोगों पर गिरा ट्रांसफार्मर, कई घायल

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में शनिवार देर शाम बड़ा हादसा हुआ है। रिलखा गांव में शनिवार को कलश यात्रा निकल रही थी, तभी बिजली का पोल और ट्रांसफार्मर श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गया। इस हादसे में कई महिला श्रद्धालुओं को चोट आई है। जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना के बाद से गांव के लोगों में बिजली निगम के खिलाफ आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।

मंदिर में होनी थी मूर्तियों की स्थापना

शनिवार को गांव के मंदिर में कई मूर्तियों की स्थापना होनी थी। इसके लिए 100 से अधिक महिलाएं सिर पर कलश लेकर यात्रा निकाल रही थी। कलश यात्रा निकालते दौरान पहले बिजली का पोल गिरा और फिर ट्रांसफार्मर भी श्रद्धालुओं पर गिर गया। इस हादसे में रेखा के सिर में आठ व झम्मू के सिर में 32 टांके आए हैं। मिंटू के कंधे पर फैक्चर भी हुआ है। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

बिजली निगम को पहले दी थी सूचना

किसान नेता रमेश कसाना में बताया कि कलश यात्रा निकालने से पहले बिजली निगम के कर्मचारियों को सूचना दी गई थी। उनसे कहा गया था कि 2 घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाए, जिससे कि रास्ते में किसी भी तरह का कोई हादसा ना हो। इसका ध्यान बिजली निगम के अधिकारियों ने नहीं दिया और हादसा हो गया।

कई महीने से जर्जर था पोल

ग्रामीणों ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले जब तेज आंधी आई थी तो बिजली का पोल जर्जर होकर टेढ़ा हो गया था। उस पर ट्रांसफार्मर भी रखा था। कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत पोल को बदलने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी का नतीजा है कि अब हादसा हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button