uttar pradesh

थाने से महज 100 मीटर दूर थी अवैध गन फैक्ट्री, मिले 14 अवैध हथियार और 100 कारतूस

प्रदेश की राजधानी में भी अपराधियों के हौंसले बुंलद हैं। दूर, एकांत तो दूर अपराधियों ने पुलिस थाने के पास ही अपने अवैध अड्डे बना लिए हैं। गुरुवार को ऐसा ही मामला सामने आया। मुखबिर की सूचना पर मलिहाबाद पुलिस ने एक घर में छापा मारा तो अवैध हथियारों का जखीरा मिला। शुक्रवार को पुलिस ने मामले की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि 68 साल का हकीम सलाहुद्दीन अपने घर में अवैध हथियार बनाता था। मौके से पुलिस ने कई वैरायटी के 14 हथियार और 100 कारतूस मिले। साथ ही अवैध हथियार बनाने की कई सामग्री और हिरण की खाल भी जब्त की। पुलिस ने आरोपी सलाऊद्दीन उर्फ लाला को मिर्जागंज कस्वा के पिक्चर हाल तिराहा से गिरफ्तार किया।

ये सामान की हुई जब्ती

पुलिस ने आरोपी सलाउद्दीन के घर के बगल बने चलचित्र सेनेमा हाल के कम्पाउंड से 7 एयर गन व एक अदद रायफल 22 बोर बरामद की। वहीं 3 पिस्टल, 2 देशी तमंचा, 22 बोर राइफल और 10 कारतूस, 315 बोर तमंचे और 68 कारतूस, 22 बोर और 30 कारतूस, 12 बोर और 40 खोखा कारतूस, 22 बोर और 02 जिंदा कारतूस, 32 बोर और 1 खोखा कारतूस, 32 बोर इत्यादि सामान बरामद हुआ।

सील किया था इलाका

छापेमारी के दौरान पुलिस ने उस इलाके का 500 मीटर का एरिया सील कर रखा था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने आरोपी की कॉल डिटेल और अन्य ठिकानों को भी ढूढंना शुरू कर दिया है। जांच ने पुलिस को आरोपी के घर से एक लैपटॉप भी मिला है।

बड़ी टीम के साथ की छापेमारी

दर्ज FIR में बताया गया कि पुलिस टीम मलिहाबाद में तैनात थी, तभी मुखबिर ने आकर बताया कि पास में ही एक आदमी अवैध हथियार बनाता और बेचता है। तभी कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र ने एसआई नरेन्द्र सिंह, एसआई विवेक कुमार, एसआई अमन कुमार श्रीवास्तव, एसआई अश्वनी कुमार सिंह, मएसआई राखी वर्मा, सिपाही देवेश कुमार, सिपाही नीशू मलिक, सिपाही अरूण, सिपाही रणविजय गौतम ने ठिकाने पर छापा मारा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button