Manipur

मणिपुर में महिला समेत 3 उग्रवादी गिरफ्तार, केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन

सुरक्षा बलों ने मणिपुर में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की एक महिला कार्यकर्ता को बृहस्पतिवार को इंफाल पश्चिम जिले के हाओबाम मारक इलाके से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि वह कथित तौर पर जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थी और उसने इंफाल क्षेत्र में अधिकारियों व कूरियर सेवा संचालकों को धमकाया था।

अधिकारी ने कहा कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को बृहस्पतिवार को इंफाल पश्चिम जिले के समुरु से घाटी क्षेत्रों में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई। अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा प्रतिबंधित प्रेपक (प्रो) के एक कार्यकर्ता को भी बुधवार को इंफाल पूर्वी जिले के खुरई थांगजाम लेइकाई इलाके में उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी कहा कि उसके पास से एक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया है। दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल मणिपुर में तलाशी अभियान चला रहे हैं। मई 2023 में मैतेई और कुकी-जो समूहों के बीच भड़की जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद केंद्र सरकार ने 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। राज्य विधानसभां को निलंबित कर दिया गया है, जिसका कार्यकाल 2027 तक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button