देश-विदेश

जापान ने पहली बार अपने क्षेत्र में किया मिसाइल का परीक्षण, चीन से बचने की तैयारी

जापान की सेना ने 24 जून को बताया कि उसने अपने में पहली बार मिसाइल परीक्षण किया है। यह परीक्षण जापान के उत्तरी मुख्य द्वीप होक्काइडो में सेना की फायरिंग रेंज में हुआ है। बताया गया कि टाइप-88 सतह से जहाज पर मार करने वाली कम दूरी की मिसाइल का परीक्षण किया गया।

बताया जा रहा है कि जापान ने चीन को रोकने के लिए जवाबी हमला करने की क्षमता हासिल करने के लिए अपनी सैन्य तैयारी में तेजी ला रहा है। इससे पहले भी जापान ने मिसाइल परीक्षण किए हैं लेकिन ये परीक्षण देश में नहीं बल्कि विदेशों में हुए हैं। इसमें अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के नाम शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button