‘सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर’, बांकेबिहारी कॉरिडोर पर बोले देवकीनंदन ठाकुर

बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर व न्यास गठन पर देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने कहा है कि वह शुरू से ही मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग करते आ रहे हैं। कहा कि सनातन बोर्ड बनाकर हिंदू मंदिर एवं तीर्थ स्थलों की व्यवस्था स्थानीय सनातनी भावनाओं के अनुरूप करनी चाहिये।
‘मांस और मदिरा से मुक्त हो ब्रज-वृंदावन’
ब्रज-वृंदावन मांस और मदिरा से मुक्त हो जाये। बुधवार को कथा के दौरान उन्होंने कहा कि तिरुपति मंदिर दुषित प्रसाद मामले के बाद से वह ‘सनातन बोर्ड’ की मांग इसीलिये करते आ रहे हैं कि मंदिरों की पूजा पद्धिति एवं संस्कृति बची रहे।

देवकीनंदन महाराज ने कहा कि नमाज पढ़वाने के लिये सरकार और प्रशासन सड़क पर भी व्यवस्था करवा देते हैं, इसके लिये ट्रैफिक को कंट्रोल कर डायवर्ट तक कर दिया जाता है। फिर बांकें बिहारी जैसे मंदिरों में दर्शन को आने वाले यात्रियों के लिये उचित व्यवस्थायें क्यों नहीं बनायी जा सकतीं। उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन को पैदल चलकर जाने का शास्त्रीय विधान है। मंदिर से कुछ किलोमीटर दूर वाहन रोककर पैदल जाना चाहिये।




