Gujarat

पीएम मोदी ने अहमदाबाद के अस्पताल में घायलों से की मुलाकात, प्लेन क्रैश की तबाही को भी देखा

गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन गुरुवार दोपहर टेक ऑफ के करीब 2 मिनट बाद क्रैश हो गया। इस हादसे की खबर सुनकर हर कोई सहम गया। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री यहां सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे पर पहुंचे और थोड़ी देर पहले विमान क्रैश में घायल हुए लोगों से अस्पताल पहुंच मुलाकात की। इससे पहले पीएम मोदी हादसे की जगह वाली जगह भी गए, जहां प्लेन क्रैश हुआ था।

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे।

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई171) विमान बृहस्पतिवार दोपहर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघाणी नगर क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

इस दुर्घटना में सिर्फ एक यात्री बच पाया। विमान में दो पायलट सहित चालक दल के 10 सदस्य भी थे।

हवाई अड्डे के बाहर बी.जे. मेडिकल कॉलेज परिसर में मारे गए लोगों में चार एमबीबीएस छात्र और एक चिकित्सक की पत्नी भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button