crime

गाजियाबाद में मामूली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद के इंद्रापुरम थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में बीती रात जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान जमकर लाठी-ड़ंडे चले। इस मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इस मामले में मृतक के बेटे ने दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ इंद्रापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिलाओं के बीच हुआ था मामूली विवाद

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जिले के इंद्रापुरम थाना क्षेत्र कनावनी में रामसिंह और दीपक का घर पास-पास है। बताया गया है कि दोनो के परिवार में आपस में रिश्तेदार भी है। बताया गया है कि बुधवार देर रात दोनो परिवारों की महिलाएं पानी भर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों के लोग आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट के कारण मौके पर हंगामें की स्थिति बन गई।

उपचार के दौरान अस्पताल में हुई व्यक्ति की मौत

बताया गया है कि मारपीट के दौरान रामसिंह के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह घायल हो गया। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीटीबी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान रामसिंह की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक के बेटे राजेश ने दूसरे पक्ष के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button