देश

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में बड़ा ट्विस्ट, पुलिस ने कहा- सोनम का कत्ल में शामिल होना अभी कंफर्म नहीं!

राजा रघुवंशी हत्या मामले ने अब एक नया और रहस्यमय मोड़ ले लिया है। तफ्तीश कर रही पुलिस को ऐसे सुराग मिले हैं, जो सोनम रघुवंशी की इस जघन्य अपराध में संभावित भूमिका की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह हत्या में सोनम सीधे तौर पर शामिल थी या नहीं।

ईस्ट खासी हिल्स के एडिशनल एसपी और एसपी विवेक सिएम ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, कुछ शुरूआती जांच में सबूत सोनम की संलिप्तता की ओर इशारा जरूर करते हैं, लेकिन पुलिस इस दिशा में अभी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। ऐसे में अधिकारी इसे अंतिम निष्कर्ष नहीं मान रहे।

जांच में मिले अहम सुराग, लेकिन रहस्य अभी बरकरार

जांच अधिकारियों का कहना है कि टीम को कुछ ऐसे संकेत और सबूत मिले हैं, जो सोनम की भूमिका को संदिग्ध बनाते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि अभी कुछ भी ठोस कहना जल्दबाज़ी होगी, और इस मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

लगातार सामने आ रहे हैं नए ट्विस्ट

राजा रघुवंशी मर्डर केस शुरुआत से ही चर्चा में रहा है। हर बीतते दिन के साथ इसमें नए मोड़ और रहस्य जुड़ते जा रहे हैं, जिससे यह मामला और भी जटिल होता जा रहा है। अब सोनम रघुवंशी का नाम सामने आना केस को और पेचीदा बना रहा है।

पुलिस ने क्या कहा?

एसपी विवेक सिएम के अनुसार, “हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। हां, कुछ सुराग मिले हैं जो सोनम की ओर इशारा करते हैं, लेकिन जांच अभी जारी है और हम हर पहलू को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहे हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button