देश

भारत का तेजी से विस्तृत होता अवसंरचना नेटवर्क ‘जीवन सुगमता’ को बढ़ावा दे रहा: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि बुनियादी ढांचे में क्रांति के 11 साल हो गए हैं और भारत का तेजी से विस्तार ले रहा बुनियादी ढांचा नेटवर्क ‘जीवन सुगमता’ को बढ़ावा देने के साथ समृद्धि को बढ़ा रहा है। मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘बुनियादी ढांचे में क्रांति के 11 साल हो गए। बेहतरीन अवसंरचना निर्माण के साथ भारत की विकास यात्रा आगे बढ़ी है।” उन्होंने कहा कि रेलवे से लेकर राजमार्गों, बंदरगाहों से लेकर हवाई अड्डों तक, भारत का तेजी से फैल रहा बुनियादी ढांचा नेटवर्क ‘जीवन सुगमता’ को गति प्रदान कर रहा है और समृद्धि को बढ़ा रहा है। मोदी ने सरकार के नागरिक सहभागिता मंच से एक ‘थ्रेड’ साझा किया, जिसमें पिछले 11 वर्षों में नए भारत के बुनियादी ढांचे के विकास पर प्रकाश डाला गया। ‘माईजीओवीइंडिया’ पर एक पोस्ट में लिखा गया, ‘‘स्मार्ट सिटी। सुरक्षित सड़कें। सुगम आवागमन- नए भारत के बुनियादी ढांचे का वादा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का बुनियादी ढांचा भविष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।”

इसमें लिखा गया है, ‘‘यह एक ऐसी यात्रा है जिसमें इस्पात और आत्मा का संगम होता है, और प्रत्येक मील का पत्थर एक अरब लोगों की उम्मीदों को लेकर चलता है। राजमार्ग जो दूरियों को कम करते हैं, पुल जो समुदायों को जोड़ते हैं, और डिजिटल नेटवर्क जो नवाचार को बढ़ावा देते हैं। भारत बुनियादी ढांचे से कहीं अधिक का निर्माण कर रहा है। यह आत्मविश्वास, कनेक्टिविटी और हर भारतीय सपने के लिए एक सुंदर कैनवास का निर्माण कर रहा है।” ‘थ्रेड’ में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि गति परिवर्तन केवल प्रगति के बारे में नहीं है – यह प्रत्येक नागरिक के उत्थान और भारत के भविष्य को बदलने के वादे के बारे में है। एक अन्य पोस्ट में, मोदी ने कहा, ‘‘अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के लिए भारत का प्रयास स्थिरता और दीर्घकालिक दृष्टि से प्रेरित है।” उन्होंने कहा कि यह एक आत्मनिर्भर भारत की नींव रख रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button