delhi

सावधान! फिर आएगा तूफान, चलेंगी तेज हवाएं, दिल्ली NCR में अगले 2 घंटे में बारिश का अलर्ट

देश की राजधानी में एक बार फिर मौसम का बिगेड़गा। दिल्ली एनसीआर में अगले 2-3 घटे के अंदर आंधी तूफान आएगा और धूल भरी हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। कई जगहों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

जहां दिल्ली एनसीआर में दिन में तेज धूप निकली है तो शाम होते ही मौसम सुहाना हो जाएगा। आईएमडी के अनुसार, अगले 2-3 घंटों के दौरान दिल्ली और आसपास के जिले नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

 

दिल्ली NCR में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 से 38 डिग्री और 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button