Maharashtra

आतंकवाद से जुड़े मामले में महाराष्ट्र ATS टीम का बड़ा एक्शना, ठाणे समेत कई ठिकानों पर रेड

महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में सोमवार को ठाणे जिले में प्रतिबंधित स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के एक पूर्व पदाधिकारी के आवास समेत कुछ जगहों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे ग्रामीण पुलिस के साथ एटीएस की एक टीम ने सुबह जिले के पडघा गांव में तलाशी की कार्रवाई शुरू की। उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी।

उन्होंने बताया कि एटीएस की टीम ने जिन परिसरों पर छापेमारी की, उनमें प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के पूर्व पदाधिकारी साकिब नाचन का आवास भी शामिल है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने कुछ व्यक्तियों की पहचान की है और उसके अनुसार तलाशी की कार्रवाई जारी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वहां (पडघा में) कुछ गड़बड़ तो नहीं है।’’

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने 2023 में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ देश भर में की गई कार्रवाई के तहत ठाणे के पडघा में तलाशी की थी और नाचन सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button