uttar pradesh

‘बड़ा नेता बनना है तो बनवारी सिंह की चौखट को सलाम करो, जो नहीं करेगा, उसे मजबूर किया जाएगा’, सपा जिला अध्यक्ष के बिगड़े बोल

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बदायूं जिले में बड़ा नेता बनने का शौक है तो बनवारी सिंह की चौखट को सलाम करना पड़ेगा। बनवारी सिंह की चौखट को जो सलाम नहीं करेगा, उसे मजबूर किया जाएगा। सपा जिला अध्यक्ष द्वारा दातागंज तहसील क्षेत्र में पीडीए की पंचायत में विवादित बयान सामने आने के बाद वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि बनवारी सिंह यादव सपा सरकार में मंत्री रहे थे। सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव बनवारी यादव के पुत्र हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button