उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर टिप्पणी को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लीगल नोटिस

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को कानूनी नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस ब्रजेश पाठक के अधिवक्ता और यूपी बार काउंसिल के सदस्य प्रशांत सिंह अटल द्वारा जारी किया गया है। नोटिस की प्रति सपा के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के मीडिया सेल को भी भेजी गई है।

अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि यदि अखिलेश यादव 15 दिनों के भीतर:

संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट को हटवाते नहीं हैं,
पोस्ट के लिए जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं करते,
और हुई प्रतिष्ठा हानि के लिए मुआवजा नहीं देते,
तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।
वहीं इस विवाद पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सपा पर हमला तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि, “परिवारवादी समाजवाद अब पूरी तरह से लठैतवाद में तब्दील हो चुका है।” उन्होंने रविवार को दिए बयान में समाजवादी पार्टी की कार्यप्रणाली और राजनीतिक भाषा पर कड़ा प्रहार किया।