uttar pradesh

दर्दनाक हादसा…दो बाइकों में हुई भीषण टक्कर, सड़क पर गिर गए घायल; ट्रक ने कुचला, 2 की मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। यहां पर दो बाइकों में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। उसी समय पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

टक्कर के बाद सड़क पर गिरे लोग 
यह हादसा मैनपुरी के बेवर में थाना क्षेत्र के इटावा रोड पर हुआ। बेवर के शेरपुर चुहरपुर निवासी विपिन कुमार (45 वर्ष) अपने साथी रोहिताश के साथ किशनी क्षेत्र से राजमिस्त्री का काम कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान, विपरीत दिशा से आ रहे एलाऊ थाना क्षेत्र के इलाहाबांस निवासी हरिओम शाक्य (20 वर्ष), जो अपनी भाभी संध्या पत्नी उमेश शाक्य को लेकर अपने गांव जा रहे थे। दोनों की बाइक आमने-सामने आने पर टकरा गई। टक्कर के बाद चारों लोग सड़क पर गिर गए। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक आया और उन्हें रौंदते हुए चला गया।

ट्रक चालक की तलाश में पुलिस 
इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। हादसे में घायल दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल रोहिताश और संध्या शाक्य को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस फरार ट्रक चालक की भी तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button