delhi
दिल्ली में मूसलाधार बारिश, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के बाद अचानक बदला मौसम

दिल्ली में आज अचानक मौसम बदल गया और बारिश होने लगी। दिल्ली के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बादल बरस रहे हैं। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में धूप खिली हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने आज और कल के लिए बारिश होने का अलर्ट दिया हुआ है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। 16 मई तक राजधानी में मौसम खराब रहेगा। आज से 13 मई तक हवाएं चलती रहेंगी और बादल छाए रह सकते हैं। 14, 15, 16 मई को भी आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन हवाएं चलने की संभावना नहीं है।




