देश
भारत पाकिस्तान तनाव के बीच कर्नल सोफिया कुरैशी ने दी जानकारी, पाकिस्तान ने अस्पताल और स्कूल को बनाया निशाना

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव जारी है। पाकिस्तान ने बीते दिनों जम्मू-श्रीनगर से लेकर पठानकोट और पोखरण तक ड्रोन व मिलाइल हमले किए है। हालांकि भारतीय सेना लगातार मुस्तैदी से इन हमलों को असफल कर रही है। पाकिस्तान की इराके नाकाम होते जा रहे है। शुक्रवार की रात को भी पाकिस्तान की ओर से भारत के 26 शहरों पर हमले हुए है, जिसे भारतीय सेना ने विफल किया।

इसी बीच भारतीय सेना की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने जानकारी दी कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति लगातार जारी है। पाकिस्तान ने चिकित्सा केंद्रों व स्कूलों पर भी निशाना साधा है। कर्नल सोफिया की मानें तो पाकिस्तान ने नागरिक विमानों की आड़ में हवाई मार्ग का दुरुपयोग किया है। एलओसी पर पाकिस्तान ने लगातार गोलीबारी की कोशिश की है।




